कालका: संडे को ड्राई डे मनाने का
संदेश लेकर अर्बन पॉली क्लीनिक पिंजौर ने स्कूल बच्चों के साथ निकाली विशाल रैली।
अर्बन पॉली क्लीनिक UPC पिंजौर प्रवर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाक्टर राजेश ख्यालिया के निर्देशन तथा बलवंत सिंह हैल्थ इंस्पैक्टर की देखरेख में पिंजौर के एक स्कूल में "राष्ट्रीय डेंगू दिवस " मनाया गया। स्कूल की प्रिंसिपल नैंसी हाँडा तथा समस्त अध्यापकगण की उपस्तिथि में स्कूल के बच्चो को डेंगू फैलाने बाले मच्छरो तथा डेंगू बुखार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।