हज़ारीबाग: हजारीबाग में हाथी-मानव संघर्ष कम करने में 'हमर हाथी 2.0' ऐप सहायक बना
हजारीबाग में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ने ‘हमर हाथी 2.0’ ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप हाथियों की लोकेशन, दिशा और 20 किमी दायरे की रियल टाइम जानकारी देता है। 5 किमी के भीतर हाथी आने पर ऑटोमैटिक कॉल से लोगों को सतर्क किया जाता है। डीएफओ मौन प्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों को ऐप का उपयोग सिखाया जा रहा है