गोरखपुर: योगी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर से जनता का जताया आभार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 7 वर्ष का कार्यकाल सोमवार को पूरा कर लिया है। इस अवसर पर सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदेश की जनता का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि उनकी सरकार प्रदेशवासियों के हर सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।