सुल्तानपुर: सुल्तानपुर के चक्कारीभीट में मोहर्रम की मजलिस में मौलाना ने कर्बला की त्रासदी का किया वर्णन, दर्जनों अकीदमंद रहे मौजूद
सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र के चक्कारीभीट गांव में 11 मोहर्रम के अवसर पर मजलिस का आयोजन किया गया। आजमगढ़ से आए मौलाना तकी नज़फी ने मजलिस को संबोधित किया।मौलाना ने कर्बला की घटना का वर्णन करते हुए बताया कि 10 मोहर्रम को मैदान-ए-कर्बला में हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथी सत्य और न्याय के लिए शहीद हुए। यजीदी सेना ने शहीदों की लाशों पर घोड़े दौड़ाए।