सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 91 लीटर कच्ची शराब और 850 किलो लहन किया गया जब्त, 4 गिरफ्तार
सुल्तानपुर में सोमवार शाम 4 बजे आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी और उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।आबकारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के साथ 7 जुलाई को ग्राम बसौड़ी, अंगना कोल और मोलनापुर में छापेमारी की। इस दौरान 91 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। टीम ने लगभग 850 किलो लहन भी