सुल्तानपुर: सीताकुंड में खाटू श्याम बाबा का भव्य मंदिर बना आस्था का केंद्र
सुलतानपुर जनपद के लम्भुआ तहसील क्षेत्र स्थित पावन तीर्थस्थल सीताकुंड में अब श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और विश्वास का एक नया केंद्र बनकर उभरा है – खाटू श्याम बाबा का भव्य मंदिर। पौराणिक महत्व वाले इस क्षेत्र में बना यह मंदिर अब भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।राजस्थानी शैली में निर्मित इस मंदिर का निर्माण कार्य अत्यंत भव्यता के साथ किया गया है।