शाजापुर: चोसला कुल्मी के अभिभावकों ने सीएम राइज स्कूल की बस को गांव तक चलने की मांग को लेकर जनसुनवाई में दिया आवेदन
शाजापुर के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम चौसला कुलमी के अभिभावक और बच्चों ने कलेक्टर को आवेदन देकर सीएम राइज स्कूल की बस को गांव तक चलाने की मांग की। अभिभावकों ने बताया कि शाजापुर में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सीएम राइज स्कूल में चौंसला कुलमी के 15 बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं, बच्चों को लेने के लिए अभी बस आक्या चौहानी तक आ रही है।