विजयराघवगढ़: रंजिशन युवक से हुई मारपीट, ग्राम सलैया पहरहाई की घटना, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया पहरहाई में रंजिश के कारण युवक से मारपीट की गई। आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़ित युवक थाने पहुंचा जहां उसने पुलिस के समक्ष अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत की। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला कायम कर जांच में लिया है।