गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा ठूठीबारी पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। एसएसबी ने अतिरिक्त बल तैनात कर चौकसी बढ़ा दी है। सीमा से आने-जाने वालों की पहचान जांची जा रही है और वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि अवैध घुसपैठ, तस्करी व असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है