मालथोन: पितृपक्ष के अंतिम दिन गौधाम में उमड़े श्रद्धालु, सुबह से लगी कतारें, विधि-विधान से किया पितरों का तर्पण
Malthon, Sagar | Sep 21, 2025 रविवार को मालथौन छेत्र के धार्मिक स्थल गौधाम में पितृपक्ष का अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ मनाया गया। प्रातः काल 6 बजे से ही घाट पर स्नान और तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु ने कुश और तिल जल में अर्पित कर तर्पण किया।पंडित जी ने घाट पर श्रद्धालुओं को विधि-विधान से संकल्प दिलाकर तर्पण संपन्न कराया।