मालथोन: मालथौन थाना परिसर में नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
Malthon, Sagar | Sep 19, 2025 आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम 6 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार कमलेश कुमार सतनामी एवं थाना प्रभारी अशोक यादव ने की।बैठक में नगर के दुर्गा पंडाल आयोजक समितियों के पदाधिकारी एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।