पिपरा विधानसभा के मेहसी में भारतीय जनता पार्टी मेहसी मंडल के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी 18 जुलाई को प्रधानमंत्री के मोतिहारी में आयोजित विशाल जनसभा में मेहसी मंडल से शानदार जन सहभागिता हो इस पर चर्चा हुई। जानकारी शनिवार शाम करीब 04 बजे मिली।