सिंगरौली: विंध्यनगर तिराहे पर शराब के नशे में युवक के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
एक बाइक सवार विन्ध्यनगर से बैढ़न की ओर जा रहा था और जैसे ही तिराहे के आगे पहुंचा नशे में दूध एक युवक उसकी बाइक के सामने आ गया जिसके कारण बाइक सवार सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और घायल हो गया। स्थानीय लोगों की समझाइस के बाद नशे में धूत युवक के द्वारा घायल युवक का इलाज कराया गया तब मामला शांत हुआ।