आंवला: आंवला डिग्री कॉलेज में डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री ने स्मार्टफोन का किया वितरण।
आंवला में डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना डिजी शक्ति के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री दुग्ध एवं पशुपालन विभाग धर्मपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं उनके कर कमलों से स्नातक तृतीय वर्ष के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया।