बेरमो प्रखंड अंतर्गत सीसीएल बीएंडके एरिया की कारो परियोजना के लोकल सेल से जुड़े कोयला व्यवयायियों ट्रक मालिकों ने गुरूवार समय लगभग एक बजे रोड सेल में कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कोल ट्रांसपोर्टिंंग ठप कर दी।इसके कारण परियोजना के चेकपोस्ट से मेन रोड तक वाहनों भी कतार लग गयी। सेल कमेटी के सदस्यों ने कहा कि लोकल सेल में कोयला उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।