कानपुर: गरीब और बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई पेंशन योजना में सत्यापन के दौरान हुआ बड़ा खुलासा
गरीब और बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई पेंशन योजना में फैमिली आईडी और केवाईसी सत्यापन के दौरान बुधवार 10.30 बजे चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मंडल की 3,392 विधवा महिलाएं इनकम टैक्स देने के साथ ही विधवा पेंशन का लाभ उठा रही हैं। कानपुर की 1818 महिलाएं हैं। महिला कल्याण निदेशालय ने मंडल के सभी जिलों के डीपीओ को लाभार्थियों की सूची भेजकर तत्काल सत्यापन