कुदरा: पुलिस की पहल पर मां से बिछड़े दोनों बच्चे मिले, बच्चों से मिलकर महिला हुई भावुक, पुलिस को दिया धन्यवाद
Kudra, Kaimur | Jan 24, 2026 रोहतास के बेलासपुर निवासी धरीछन राम की पत्नी चंदा कुमारी अपने दो बच्चों के साथ कुदरा बाजार करने आई थी जहां कपड़े खरीदारी के दौरान दोनों बच्चे बिछड़ गए हालांकि मां का मोबाइल बच्चों के पास था,महिला की सूचना पर कुदरा पुलिस ने नंबर ट्रेस कर दोनों बच्चों को NH19 से बरामद कर लिया जिसका वीडियो शेयर किया है थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने शनिवार संध्या 5:30PM पर जानकारी दी