मुंडावर: रक्षा मंत्री की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर रामपाल यादव की सैन्य सम्मान के साथ श्री कृष्णा नगर में दी अंतिम विदाई।
Mandawar, Alwar | Aug 27, 2024 मुंडावर क्षेत्र के ग्राम श्री कृष्णनगर निवासी इंस्पेक्टर रामपाल यादव का बीमारी के कारण निधन होने पर सोमवार को पुलिस सम्मान के साथ उनके पैतृक निवास श्री कृष्ण नगर में अंतिम संस्कार किया गया। रामपाल के बड़े भाई मास्टर रामनिवास यादव ने बताया कि रामपाल का उपचार चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से श्री कृष्णा नगर में शोक की लहर बनी हुई है।