जहाजपुर कस्बे में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है। देर रात्रि को नौ चौक क्षेत्र में खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग अपनी गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बाइक मालिक ने अपनी मोटरसाइकिल रात में नौ चौक में खड़ी की थी।