आरा: भोजपुर एसपी के निर्देश पर एएसपी परिचय कुमार द्वारा आरा के विभिन्न आभूषण दुकानों का निरीक्षण ,सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Arrah, Bhojpur | Jun 10, 2025 भोजपुर एसपी के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक भोजपुर परिचय कुमार द्वारा जिले के विभिन्न आभूषण दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान दुकानों के कर्मचारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।"