आरा: फुफेरे भाई के बरात से लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, हुई मौत,सदर अस्पताल में हुणशव का पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Jun 10, 2025 आरा-अरवल मार्ग पर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के करवासीन ईट भट्ट स्थित 25 नंबर बालू घाट के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक ने फुफेरे भाई के बारात से वापस लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए ननउर स्थित निजी अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।