बदायूं: सथरा गांव के समीप ईको कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 25, 2024 बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के सथरा गांव के पास ईको कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल बाइक सवारों को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार दुर्वेश पुत्र रघुनाथ व मुकेश पुत्र रामप्रसाद निवासी म्याऊ के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है