सादुलशहर: कीकरचक गाव में मजदूर के घर में लगी आग सारा सामान जलकर हुआ खाक
सादुलशहर के कीकरचक में मजदूर के घर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई आग से सारा सामान जलकर खाक हो गया आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया मिली जानकारी के अनुसार कालूराम मजदूरी का काम करता है तीन बेटियों की शादी के लिए दहेज का सामान घर में इकट्ठा किया हुआ था शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई और दहेज का सारा सामान जलकर खाक हो गया