सादुलशहर: लालगढ़ थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सादुलशहर के लालगढ़ थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की 3 महीने पहले एक युवक ने थाने में हाजिर होकर कहा था कि उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की गई इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरजिंदर सिंह और धर्मप्रीत को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियो से पूछताछ की जा रही है