सादुलशहर: खेरूवाला गांव स्थित शराब ठेके से 73 पेटी शराब हुई चोरी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
सादुलशहर के खेरूवाला गांव में स्थित शराब ठेके में चोरी की वारदात हो गई इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुभेज सिंह ने थाने में हाजिर होकर बताया कि कोई अज्ञात शराब ठेके का ताला तोड़कर 73 पेटी शराब चोरी कर ले गया इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है