दीपावली के अगले दिन पन्ना जिले की गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।