करनाल: जिला की पांचों विधानसभा में लगभग 60.42 प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने दी जानकारी
Karnal, Karnal | Oct 5, 2024 हरियाणा विधानसभा आम चुनाव कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव को लेकर मतदाताओं विशेषकर युवाओं में खासा उत्साह और जुनून देखने को मिला। जिला की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सांय 5 बजे तक 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने दी।