अम्बाला: सीआईए 1 की टीम ने 15 मोटरसाइकिलों के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार तथा चार नाबालिगों को संरक्षण में लिया
Ambala, Ambala | Jan 31, 2024 अंबाला की सीआईए 1 की टीम ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए 4 नाबालिग लड़कों को संरक्षण में लिया है, वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपियों ने अंबाला समेत आसपास लगते जिलों में भी चोरियां की हैं और आरोपियों से 15 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।