नौगढ़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध राजदरी–देवदरी जलप्रपात इन दिनों जनपद में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह स्थल लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है, जिसे देखने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से शुक्रवार शाम 05 बजे तक बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। मनमोहक झरने, चारों ओर फैली हरियाली और शांत पर्यटकों का मन मोह लेता है।