रूड़की: गणेशपुर में एक बार फिर सड़क धंसने से मकानों में आई दरारें, लोगों ने जताई नाराजगी
रुड़की के गणेशपुर में एक बार फिर से सड़क धंसने के कारण कई मकानों में दरार आ गई है। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप हो गई है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के द्वारा नाराजगी जताई गई है। जिसके बाद मुख्य नगर अधिकारी राकेश तिवारी के द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया है। पीड़ित लोगों के द्वारा नुकसान के मुआवजे की मांग भी की गई है।