रूड़की: सालियर गांव के पास पुलिस ने नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद हुई स्मैक और एक बाइक
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सालियर गांव के पास से रामपुर की हसन कॉलोनी निवासी ग़य्यूर पुत्र कय्यूम नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 4.85 ग्राम स्मैक और एक बाइक बरामद कर ली है। जानकारी मिली है की ग़य्यूर स्मैक की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस ने ग़य्यूर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।