रूड़की: बीएसएम तिराहे के पास राजकीय इंटर कॉलेज में भूकंप को लेकर किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बीएसएम तिराहे के पास राजकीय इंटर कॉलेज में आज फायर ब्रिगेड की टीम ने भूकंप को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया है। इस मॉक ड्रिल का आयोजन फायर ब्रिगेड के अधिकारी बी एन यादव के नेतृत्व में किया गया है। मॉक ड्रिल में भूकंप की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। जहां सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया है।