कटिहार: जोनिया गांव में घरेलू विवाद में बहू ने मायके वालों संग मिलकर ससुर को पीटा, इलाज जारी
शुक्रवार की शाम 4 बजे 60 वर्षीय वृद्ध को इलाज के लिए उनके परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वृद्ध मारपीट के दौरान घायल हुए थे। घटना के बारे में घायल मो रज्जाक के परिजनों ने बताया घरेलू विवाद में यह बीच बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बहू तरन्नुम खातून ने मायके वालों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।