अंबाह: लैन का पुरा में पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला, एक गंभीर घायल, मामला दर्ज
Ambah, Morena | Mar 31, 2026 अंबाह के लैन का पुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर भूरा सिंह सखवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। खेत से लौटते समय सोबरन सिंह और उसके पुत्र टल्ली ने उन्हें घेरकर सिर और कंधे पर गंभीर चोटें पहुँचाईं। परिजनों के बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।