उन्नाव: उन्नाव शहर के मोतीनगर स्थित मॉडल शाप से स्कैनर मशीन चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Unnao, Unnao | Apr 1, 2026 उन्नाव शहर के मोती नगर स्थित एक मॉडल शॉप में चोरी की घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज बुधवार सुबह 08 बजे सामने आया है। एक युवक स्कैनर मशीन चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।