केशकाल: NH-30 केशकाल घाटी में जाम लगने का सिलसिला नहीं थम रहा, रविवार को सुबह फिर लगा मेगा जाम
बस्तर की लाइफलाइन कही जाने वाली NH-30 केशकाल घाटी में जाम लगने का सिलसिला नहीं थम रहा है।रविवार की सुबह बीच सड़क में ट्रक खराब होने से घाटी में मेगा जाम लग गया है।घाटी में छोटी कारों व बसों के ओवरटेक से और सघन जाम होता जा रहा है।सड़क के दोनों ओर यात्री बसों,कारों एवं सैकड़ों मालवाहक वाहनों की लम्बी कतार लग गई है।केशकाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में जुटी