मेरठ: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, मेरठ की आंगनवाड़ी कार्यकत्री, बेटी-दामाद समेत परिवार के सदस्य शामिल
Meerut, Meerut | Mar 28, 2026 ग्वालियर में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में मेरठ के एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मेरठ की आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रीति कश्यप (50), उनकी बेटी शगुन (25) और दामाद शुभम (30) शामिल हैं।