नईसराय: नई सराय क्षेत्र में बारिश से मक्का की फसल खराब, भुट्टों में हुआ अंकुरण
बीते एक सप्ताह लगातार हुई बारिश ने नई सराय क्षेत्र के किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बताते हैं कि खलिहानों में रखी मक्का की फसल अंकुरित होने लगी है। जिससे किसानों को बड़ा नुकसान होगा। हालांकि, बीते दो दिनों से मौसम साफ है। यही कारण है कि, किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए हैं।