आरा: नवादा थाना क्षेत्र के रस्सी बगान मोहल्ले में पत्नी को गाली देने से मना करने पर भाई ने अपने छोटे भाई को ही चाकू मारी
Arrah, Bhojpur | Mar 28, 2024 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रस्सी बगान मोहल्ले में पत्नी को गाली देने से मना करने पर भाई ने अपने छोटे भाई को ही चाकू मार दी। जख्मी युवक को चाकू बाएं साइड पेट,बाएं हाथ में कलाई के ऊपर,दाहिने साइड पीठ एवं प्राइवेट पार्ट में मारी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।