आरा: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और मोबाइल,चैन छीनने के विरोध पर परिवार के पांच लोगों को पीटकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 28, 2024 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही मनचले युवकों के द्वारा ब्यूटीपार्लर से आ रही युवती से छेड़खानी किया गया। युवती विरोध की तो उसका मोबाइल,चैन और नगद रुपया युवकों ने छीन लिया। घटना की जानकारी के बाद परिजन पहुंचे तो मनचलों के द्वारा युवती समेत पिता-भाई सहित पांच लोगों को पीटकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।