दरअसल निगोही क्षेत्र के पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के आवास पर आज सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।