पत्थलगांव: कुनकुरी में 12 हाथियों के दल ने धान की फसलों को पहुँचाया नुकसान, वन विभाग मूल्यांकन में जुटा
पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के कुनकुरी गांव में 12 हाथियों के दल ने दो दिनों से जमकर उत्पात मचा रखा है। किसानों के खेत में लगे धान की फसल को रौंद दिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। यहां कुनकुरी गांव में आधा दर्जन से अधिक किसान के फसलों में हाथियों ने खा गया है। इस गौतमी दल में तीन शावक भी शामिल है। हाथियों की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।