हिलसा: सिपारा गांव में मामूली विवाद को लेकर देवर ने भाभी को मारपीट कर किया जख्मी
Hilsa, Nalanda | Aug 27, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के रेड़ी पंचायत के सिपारा गांव में मंगलवार को मामूली विवाद को लेकर देवर ने भाभी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा मे लाकर भर्ती कराया गया। जख्मी महिला की पहचान सिपारा गन निवासी भोला बिना के 35 वर्षीय पत्नी धर्मशिला देवी के रूप में किया गया।