हिलसा: हिलसा के भाजपा कार्यालय में कार्यशाला एवं सदस्यता अभियान चलाया गया
Hilsa, Nalanda | Aug 27, 2024 भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया की मंगलवार को हिलसा के भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पार्टी के महत्व एवं पार्टी के कार्यों के बारे में पार्टी को सदस्यों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। इसके बाद सदस्यता अभियान की शुरूआत किया गया। जिसमें दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया है।