देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित अपने आवास पर पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सम्मान स्वरूप श्रीगणेश जी की मूर्ति भेंट की।