धनघटा: लोकसभा चुनाव को लेकर संत कबीर नगर जिले में धनघटा पुलिस ने जगह-जगह निकाला फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव को लेकर फिलहाल अभी घोषणा होना बाकी है। लेकिन इन चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई है। जिसके तहत शुक्रवार को देर शाम पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार की अगवाई में थाने की पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने आधा दर्जन से अधिक गांव में फ्लैग मार्च निकाला है