रामपुर: गन्ना मिल के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक बच्ची को मारी टक्कर, बच्ची गंभीर रूप से घायल
Rampur, Rampur | Oct 20, 2024 गन्ना मिल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने सड़क पर खेल रही बच्ची को टक्कर मार दिया जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को बच्चों के माता-पिता ने जिला अस्पताल ले जाकर उपचार शुरू करवाया है । घटना रविवार दोपहर 1:00 की बताई जा रही है घटना के तुरंत बाद अज्ञात बाइक सवार युवक घटनास्थल से फरार हो गया है। घायल बच्ची का उपचार चल रहा है।