आगरा: अजीत नगर एयरफोर्स गेट रोड पर युवकों की खतरनाक कार स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल
शाहगंज थाना क्षेत्र के अजीत नगर एयरफोर्स गेट रोड पर युवकों ने कार से खतरनाक स्टंटबाजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक खिड़कियों पर बैठकर, सीटी बजाते और कई राउंड लगाते दिखे। हादसे के बावजूद लापरवाही जारी, राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा दांव पर। पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की।