जहानाबाद: महिला को जहरीले सांप ने काटा, परिजन झोले में सांप लेकर इलाज कराने पहुंचे
जहानाबाद के अमैन गांव में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया जिसके बाद उक्त महिला के साथ साथ उसे काटने वाले सांप को भी मारकर झोले में लेकर सदर अस्पताल में इलाज कराने लेकर परिजन पहुंचे जहां मंगलवार शाम करीब 7 बजे इलाज जारी है। घायल महिला पूनम कुमारी का फिलहाल इलाज जारी है। जबकि यह घटना कौतूहल का विषय बना हुआ है जिसे अस्पताल में मौजूद लोगों की भीड़ लगी रही।