सरैयाहाट/हंसडीहा थाना क्षेत्र के ओडतारा मुख्य सडक पर रविवार देर रात पिकअप वैन और हाईवे की जोरदार टक्कर से कई बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे लगभग 10 घंटा बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार 1, 00पीएम को बासुकीनाथ विद्युत विभाग के कनियअभियंता नितेश कुमार ने बताया कि इस घटना से बिजली विभाग को लगभग 3से 4लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।